हिन्दू पति पत्नी कि लाश पेड़ से लटकी मिली, पाकिस्तान के सिंध की घटना

हिन्दू पति पत्नी कि लाश पेड़ से लटकी मिली, पाकिस्तान के सिंध की घटना

पाकिस्तान के सिंध में हिंदुओं की दुर्दशा कोई ढकी छुपी नहीं है। पाकिस्तान में हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी वाले इस सूबे में हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

हाल ही की 23 अक्टूबर की एक घटना में पाकिस्तान के सिंध सूबे में ही नंगरपारकर क्षेत्र के घरटियारी गाँव में हिन्दू पति पत्नी की लाशें पेड़ से लटकी हुई पाई गई।

घरटियारी गाँव के रहने वाले शालों नेहालो कोहली और उनकी पत्नी मैनी कोहली की लाशें दो अलग अलग पेड़ों पर लटकी हुई पाई गई।